समूचे भारत में नवरात्री (नवदुर्गा ) का पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रति पदा से आरंभ होने वाले ये नवरात्री शारदीय नवरात्री कहलाती है. इस वर्ष की शारदीय नवरात्री 7 अक्टूबर 2021 से शुरू होकर नवरात्रि 14 अक्टूबर 2021 को संपन्न होगी और 15 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इन दिनों माता के व्रत और पूजन करने से वह खुद पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों के दुख हरती हैं.
(यहां आपके परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के लिए नवरात्री 2021 की शुभकामनाएं, कोट्स और हैप्पी नवरात्री के बधाई संदेश दिए गए हैं। नवरात्री को अपने परिवार के साथ भरपूर उत्साह के साथ मनाएं, कोविद-19 के निगमों का भी ध्यान रखे और सभी के साथ नवरात्री के मैसेज, शुभकामनाएं, बधाई और चित्र साझा करें।)
कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना की जाती है, जिसे घटस्थापना भी कहा जाता है. लोटे में जल रखकर उसमें आम के पत्ते व चुनरी में लिपटा हुआ नारियल रख कर, पूजा के स्थान पर कलश को स्थापित किया जाता है. जिसके लिए शुभ मुहूर्त 07 अक्टूबर को सुबह 06:17 बजे से 07:07 बजे के मध्य तक होगा.
नवरात्रि का पहला दिन:
07 अक्टूबर 2021, गुरुवार, मां शैलपुत्री की पूजा
प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. ऐसा करने से रोगों और हर संकट से मुक्ति मिलती है.
महामंत्र:
वन्दे वांच्छितलाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् ॥
नवरात्रि का दूसरा दिन:
08 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, अर्चना की जाती है. ऐसा करने से लंबी आयु वरदान प्राप्त होता है.
महामंत्र:
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
नवरात्रि का तीसरा दिन:
09 अक्टूबर 2021, शनिवार, मां चंद्रघंटा पूजा व मां कुष्मांडा पूजा
तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को पूजा, अर्चना की जाती है. ऐसा करने से अपार धन और वैभव की प्राप्ती होती है.
महामंत्र:
पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥
नवरात्रि का चौथा दिन:
10 अक्टूबर 2021, रविवार, मां स्कंदमाता की पूजा
चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा, अर्चना की जाती है. इस दिन पूजा करने से सद्बुद्धी मिलती है.
महामंत्र:
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे॥
नवरात्रि का पांचवा दिन:
11 अक्टूबर 2021, सोमवार, मां कात्यायनी की पूजा
पांचवे दिन मां स्कन्द माता की पूजा की जाती है. इसदिन पूजा करने से मन को शांति मिलती है और शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं.
महामंत्र:
सिंहसनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥
नवरात्रि का छठा दिन:
12 अक्टूबर 2021, मंगलवार, मां कालरात्रि की पूजा
छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना होती है, इस दिन मां के पूजन से सौंदर्य बढ़ता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनती है.
महामंत्र:
चंद्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥
नवरात्रि का सातवां दिन:
13 अक्टूबर 2021, बुधवार, दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन, मां महागौरी की पूजा
सातवे दिन मां कालरात्रि के रूप की पूजा अर्चना होती है. इस दिन मनोभाव से पूजन से रोगों का निवारण होता है, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जाका संचार होता है.
महामंत्र:
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥
नवरात्रि का आठवां दिन:
14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, महानवमी एवं हवन, कन्या पूजन
आठवे दिन मां महागौरी को पूजा, अर्चना की जाती है. इससे भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और धन और वैभव की प्राप्ती होती है.
महामंत्र:
श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
नौवा दिन नवरात्रि का अंतिम दिन होता है और ये दिन मां भवानी की पूजा का होता है ऐसा करने से दुर्घटनाओं से भक्त का बचाव होता है और सभी सुखों की प्राप्ती होती है.
महामंत्र:
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयाात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।
नवरात्रि का दसवां दिन: 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, नवरात्रि व्रत का पारण, दशहरा
नवरात्री 2021 की शुभकामनाएं, (Wishes) मैसेज(Messages), कोट्स(Quotes), चित्र (Images)
सजा हे दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,
सुना हे नवरात्रि का त्योहार आया हैं,
वो देखो मंदिर में मेरी माता मुस्करायी है।
मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,
खुशियां महके आपके घर-आंगन।
नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं।
कुमकुम भरे क़दमों से आए माँ दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
मेरी और से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार।
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में।
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!
शुभ नवरात्रि 2021
हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली है,
सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं,
तन,मन और जीवन हो जायेगा पावन,
माँ के कदमो की आहट से गूँज उठेगा आँगन।
सुख, शान्ति एवं समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप एवं आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनायें
मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें। जय माता दी।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
जय माता दी।
शुभ नवरात्रि2021
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
नवरात्रि 2021 की बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहे।
दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली, नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली.
Happy Chaitra Navratri 2021
जब भी मैं बुरे समय में घबराता हूँ,
मेरी पहाड़ो वाली माता की आवाज आती है,
सारी घबराहट दूर हो जाती है,.
माँ मेरे हृदय में बस जाती है.
हैप्पी शारदीय नवरात्री 2021
0 Comments